कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान का निधन
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान का निधन
प्रखर वक्ता ,कुशल नेतृत्वकर्ता ,गरीबों मजलूमों की आवाज वरिष्ठ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान का निधन हो गया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। बीते एक महीने से लखनऊ के एक निजी अस्पताल में ही उनका इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि अतुल अंजान ने अपना राजनीतिक सफर 1977 में शुरू किया था। वह सबसे पहले लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए थे। वह सबसे प्रतिभाशील और सक्रिय कम्युनिस्ट नेताओं में से एक थे। इन्होंने समाज में एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी अपनी पहचान बनाई।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0