उत्तर प्रदेश में 1997 पदों पर होगी GAVA की भर्ती, देशभर में 15,057 अवसर
उत्तर प्रदेश में 1997 पदों पर होगी GAVA की भर्ती, देशभर में 15,057 अवसर
लखनऊ- ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। ई-अन्नदाता वेलफेयर एंड डेवलपमेंट ऑफ इंडिया ने “विकसित भारत कार्यक्रम 2047” के तहत **ग्राम अन्नदाता विकास अधिकारी (GAVA) की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।
संस्था की ओर से जारी जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में 1997 पदों पर भर्ती होगी, जबकि पूरे देश में कुल 15,057 पद निकाले गए हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नातक या समकक्ष निर्धारित की गई है।
मानदेय और सुविधाएं
चयनित उम्मीदवारों को ₹12,000 से ₹36,000 मासिक मानदेय मिलेगा। संस्था का दावा है कि कार्य के आधार पर अतिरिक्त प्रोत्साहन भी उपलब्ध होगा। इसके अलावा अभ्यर्थियों को अपने क्षेत्र में कार्य करने के लिए लैपटॉप, प्रिंटर और डिजिटल वॉलेट जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
आवेदन की अंतिम तिथि
आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और 15 अक्टूबर 2025 तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी संस्था की आधिकारिक वेबसाइट [www.eAnnadata.in](http://www.eAnnadata.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
शुल्क और चयन प्रक्रिया
आवेदन के लिए ₹1000 पंजीकरण शुल्क, ₹5000 प्लेटफॉर्म शुल्क तथा ₹15,000 सिक्योरिटी राशि (जो दो वर्ष पूरे होने पर वापस की जाएगी) जमा करनी होगी।
किसानों तक पहुंचेगी योजनाएं
संस्था का कहना है कि GAVA अधिकारियों की नियुक्ति से गाँव-गाँव में किसानों को योजनाओं की जानकारी, सुरक्षा राशि और कृषि संबंधी प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 1
Rishabh sachan
bakwas and fake news hai.